फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elephant

तो गजराज को लगने लगी गर्मी

Mon, 04 May 2015 01:17 AM IST
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला, रामनगर
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 04 May 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Elephant

जंगल में गर्मी बढ़ी तो गजराज ने उससे निपटने को इंतजाम शुरू कर दिया है। गजराज के झुंड गर्मी से बचने को ही नहीं बल्कि मक्खी, कीड़ों से बचने को इन दिनों ‘मडबाथ’ का फार्मूला अपना रहे हैं।

विज्ञापन


वन्यजीव विशेषज्ञ व डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि वन्यजीवों से मौसम के बदलाव का संकेत मिलने लगता है। मसलन जाड़े में जब बंदर बांज के बीज खाने लगता है, तो अंदाजा होने लगता है कि अब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसी तरह हाथी जब कीचड़ में नहाने लगे(मडबाथ) तो जंगल में गर्मी बढ़ने का अंदाजा लग जाता है। कार्बेट पार्क निदेशक समीर सिन्हा कहते हैं कि  हाथियों को गर्मी ज्यादा लगती है, इसके अलावा मक्खी, कीड़े ज्यादा परेशान करते हैं। पर मडबाथ करने से उन्हें काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन


हाथियों की खास बात ये है कि ये पहले साफ पानी में स्नान करते है, उसके बाद कीचड़ स्नान करते हैं। इस समय हाथियों का झुंड  कीचड़ में नहाता हुआ दिखाई दे रहा है। निदेशक बताते हैं कि वैसे तो ये हाथी स्वच्छ पानी रामगंगा नदी, कोसी नदी में तो स्नान करते समय देखने को मिल जाते हैं, लेकिन मडबाथ के समय यह कम नजर आते हैं। मडबाथ के लिए हाथी पहले से ही रौंद-रौंद कर कीचड़ तैयार कर हैं। उसके बाद मडवाथ करते हैं। इसको देखकर पर्यटक काफी रोमांचित भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed