फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   elephant attacked on tampo traveler, tourist got save

हाथी ने टेंपो ट्रेवलर पर किया हमला, पर्यटक सकुशल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
elephant attacked on tampo traveler, tourist  got save
प्रतीकात्मक फोटो
रामनगर (नैनीताल)। मोहान क्षेत्र में हाथी लगातार वाहनों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार देर रात एक हाथी ने दिल्ली के पर्यटकों की टेंपो ट्रेवलर पर हमला कर दिया है। हाथी ने वाहन से पर्यटकों का सामान निकालकर फेंक दिया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। तब जाकर वाहन सवार 15 पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मोहान क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है। इससे मोहान क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों में भय बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे एक टेंपो ट्रेवलर दिल्ली के 15 पर्यटकों को लेकर मरचूला स्थित एक रिजॉर्ट जा रहा था। जब वाहन भकराकोट नाले के पास पहुंचा तभी एक हाथी सड़क पर आ गया। हाथी ने सड़क पर आते ही वाहन को रोक दिया और पलटने की कोशिश की। इस दौरान हाथी ने वाहन के अंदर से पर्यटकों का सामान निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे पर्यटकों की चीख पुकार मच गई। करीब दस से ज्यादा मिनट तक हाथी मौके पर उत्पात मचाता रहा। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने शोरशराबा कर किसी तरह से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। मोहान चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह तड़ियाल ने बताया कि हाथी को भगाने के बाद सभी पर्यटकों को मरचूला रिजॉर्ट को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed