फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity system will be chalked out on Diwali

दिवाली पर चाकचौबंद रहेगी बिजली व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity system will be chalked out on Diwali
हल्द्वानी। दीपावली पर बिजली व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए ऊर्जा निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। अधिशासी अभियंताओं को मुख्यालय पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता बिजलीघरों में बिजली सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए अलर्ट रहेंगे। कहीं भी बिजली गुल होने पर तत्काल टीमें मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेंगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एएस गर्ब्याल ने बताया कि कुमाऊं के हल्द्वानी, रानीखेत और काशीपुर मंडलों में बिजली लाइनों की मरम्मत कराई गई है। पुराने पोल हटाए गए हैं। कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। रात 10 बजे बाद ही बिजली कर्मचारी दिवाली मना सकेंगे और पूजा अर्चना करेंगे। रात 10 बजे तक हर हाल में ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों मंडलों में बनाए गए हैं कंट्रोल रूम
हल्द्वानी। मुख्य अभियंता एएस गर्ब्याल ने बताया कि तीनों मंडलों में बिजली व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। किसी भी तरह की बिजली संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के कंट्रोल रूम नंबर
हल्द्वानी नगर 05646-220172
हल्द्वानी ग्रामीण 9012169494
रामनगर 6399112125
नैनीताल 9412093102
रानीखेत 05966-220256
अल्मोड़ा 05962-234122
बागेश्वर 05963-220037
भिकियासैंण 05966-242041
काशीपुर 05947-275120
जसपुर 97615410804
बाजपुर 9412091286
कोट
ग्रामीण और टाउन डिविजन के अधिशासी अभियंताओं से दीपावली पर मुख्यालय में बने रहने को कहा गया है। फील्ड कर्मियों और ठेकेदारों को कार्मिकों के मुस्तैद रखने को कहा गया है।
-तरुण कुमार, अधीक्षण अभियंता, हल्द्वानी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed