फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electricity supply was disrupted for four hours from city to village, affecting a population of 70,000.

Nainital News: शहर से गांव तक चार घंटे बिजली ठप, 70 हजार की आबादी प्रभावित

Sat, 14 Feb 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for four hours from city to village, affecting a population of 70,000.
हल्द्वानी। शहर से लेकर गांव तक 70 हजार से अधिक की आबादी को बृहस्पतिवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। टीपीनगर, फूलचौड़ और 13 बीघा इंदिरानगर बिजलीघर की आपूर्ति घंटों गुल रही। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कमलुवागांजा से आ रही 33 केवी विद्युत लाइन का तार जंगल में टूट गया। इससे तीन बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा से टीपीनगर होते हुए कालाढूंगी चौराहा और 13 बीघा को जाने वाली लाइन में हुए फॉल्ट को दुरुस्त करने में चार घंटे का समय लगा। दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे रामपुर रोड, देवलचौड़, बेलबाबा, तल्ली हल्द्वानी, डहरिया, पंचायतघर, हल्दूपोखरा नायक और दरम्वाल, नई बस्ती, गौजाजाली आदि क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




जज फार्म में आठ घंटे बिजली ठप
टीपीनगर बिजलीघर के जज फार्म फीडर से जुड़ी 10 हजार से अधिक की आबादी को आठ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। यहां सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक 11 केवी की लाइन को इंसुलेटेड केबल में बदलने के लिए शटडाउन शेड्यूल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण और टाउन डिविजन के बिजलीघरों को जोड़ने वाली लाइन में फॉल्ट था। ऐसे में दोनों के सब स्टेशन प्रभावित रहे। - एसके गुप्ता, ईई यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन

कालाढूंगी रोड चौराहा सब स्टेशन की तो काठगोदाम से आपूर्ति सुचारु कर दी गई लेकिन 13 बीघा प्रभावित रहा। - प्रदीप कुमार, , ईई टाउन डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed