फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electric Train in Lalkua

सीआरएस ने भोजीपुरा से लालकुआं तक किया इलेक्ट्रिक रेल लाइन का इंस्पेक्शन, साथ ही लालकुआं में इलेक्ट्रिक इंजन के स्पीड ट्रायल का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electric Train in Lalkua
लालकुआं(नैनीताल)। रेल संरक्षा आयुक्त ने भोजीपुरा से लालकुआं रेल खंड में विद्युतीकृत रेल लाइन का निरीक्षण के साथ ही देर रात गति का परीक्षण किया। इस मौके पर इलेक्ट्रिक रेल इंजन को फूलमालाओं से सजाया गया और सीआरएस ने नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोतर रेलवे इज्जतनगर मंडल के भोजीपुरा-लालकुआं रेल खंड 65 किमी का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल मोहम्मद लतीफ खान ने सुबह से देर रात तक नव विद्युतीकृत भोजीपुरा- लालकुआं रेल खंड का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत समेत रेलवे के आला अधिकारी थे। रेलवे अधिकारियों ने लालकुआं रेलवे स्टेशन का भी मुआयना किया गया। लालकुआं-भोजीपुरा रेल खंड पर गति परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने पत्रकारों को बताया कि सीआरएस ने बारीकी से रेल लाइन का निरीक्षण किया है। गति का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि स्पीड ट्रायल के दौरान रेल पथ पर न तो स्वयं जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें। अब इस खंड के ओवर हेड में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed