फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Electric throat pole, opening pole of Energy Corporation's system

Nainital News: बिजली के गले पोल, खोल रहे ऊर्जा निगम के सिस्टम की पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electric throat pole, opening pole of Energy Corporation's system
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में लगा गला विधुत पोल जो के तेड़ा हो चुका है। संवाद
हल्द्वानी। सितंबर-2020 में नैनीताल रोड पर एक युवक पर हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया था जिससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। उस समय ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। इस पर सुरक्षात्मक प्रबंध करने के दावे और वादे हुए, लेकिन समय बीता तो आमजन ने भी इसे भुला दिया और जिम्मेदार अफसर भी कोई सुध ले रहे हैं। हालात यह हैं कि शहर के व्यस्त क्षेत्रों और मुख्य चौराहों पर लगे बिजली के कई पोल जंग लगने की वजह से जर्जर हो चुके हैं। उनकी जड़ें गल चुकी हैं जो गिरने के कगार पर हैं और हादसों को दावत दे रहे हैं। दो नहरिया रोड, हीरा नगर समेत जगह यही स्थिति है, लेकिन ऊर्जा निगम को बदलने की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

केस-1
नहर कवरिंग रोड पर (हाइडिल चौराहा से कॉल टैक्स के बीच में) बैंक्वेट हाल के सामने ऊर्जा निगम की बिजली लाइन गई है, उसमें लगे दो खंभे जर्जर हो चुके हैं। ये घरों से सटाकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

केस-2
हीरानगर में जेल के पीछे वाले तिराहे के पास भी गले हुए बिजली के पोल के जरिये आपूर्ति की जा रही है। इसके बगल में एक नया बिजली का पोल लगाया गया है, पर अभी तक उसका कोई इस्तेमाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
स्वामी राम कैंसर संस्थान के सामने सड़क पर एक खंभा टिका हुआ दिख रहा है। यह खंभा किसी वाहन की टक्कर से मुड़ भी चुका है। इससे कई बार वाहन स्वामी टकराते हुए बचते हैं। यहां पर अतिक्रमण कर सड़क को संकरा कर रहा जिससे इससे जाम लगा रहता है।
केस-4
देवलचौड़ से तीनताश को जाने वाली सड़क पर बिजली का खंभा सड़क से सटा हुआ है। इससे भी टकराने का खतरा बना रहता है। राजेंद्र नगर में संतोषी माता मंदिर के निकट गला और मुड़ा बिजली का पोल लगा है।
केस-5
हाइडिल चौराहे के पास ऊर्जा निगम का कार्यालय है। यहां पर एक बिजली का पोल लगा है जो टेढ़ा हो चुका है। जवाहर नगर जैम फैक्ट्री के पास भी एक मुड़ा हुआ बिजली का पोल लगा है।

कोट
बिजली के जो पोल खराब होते हैं, उनमें कुछ की वेल्डिंग कर ठीक कर करा दिया जाता है। अगर पोल जर्जर हो चुके हैं तो उनको बदला जाता है। जहां कहीं भी बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं, उन्हें ठीक कराने और बदलने का कार्य किया जाएगा।
नवीन मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed