फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election of High Court Bar Association concluded peacefully on Friday

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Election of High Court Bar Association concluded peacefully on Friday
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 1229 सदस्यों में से 792 सदस्यों ने वोट डाले। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी।
विज्ञापन

मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक हुआ। एक घंटे के ब्रेक के बाद 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। वोटों की गिनती दो जगह पर की जा रही है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सैकेट्री जनरल, लाइब्रेरियन व कोषाध्यक के लिए हाई कोर्ट बार के सभागार में व कार्यकारिणी के मतों की गिनती पुस्तकालय हाल में की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को 47 सदस्यों द्वारा पोस्टल बैलेट मत पत्र से वोटिंग की। जिसमें महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर भी थे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की तरफ से दो चुनाव परिवेशक सदस्य भेजे गए। जिनके द्वारा वोटरों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। बता दें अबकी बार हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष के एक पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत , प्रभाकर जोशी व शशिकांत सांडिल्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है वहीं महासचिव के पद हेतु निवर्तमान महासचिव विकास बहुगुणा व सौरभ अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। उपाध्यक्ष जूनियर कार्यकारिणी महिला के पद हेतु चरनजीत कौर व प्रभा नैथानी, उपाध्यक्ष जनरल के एक पद हेतु कौशल शाह जगाति, मोहिन्दर सिंह बिष्ट व विकास गुगलानी, कोषाध्यक्ष के एक पद हेतु लता नेगी व सिद्धार्थ जैन, पुस्तकालय के लिए पूनम व योगेश शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी हेतु रमेश चन्द्र जोशी, भुवनेश जोशी, संजीव सिंह चौहान , तनुज सेमवाल विनोदानन्द बर्थवाल जूनियर कार्यकारिणी में कांति राम शर्मा , किशन सिंह, मयंक पांडे, प्रेम प्रकाश भट्ट व रजनी सुप्याल के बीच मुकाबला चल रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश पचोलिया के निर्देशन में चुनाव को सफल बनाने में अधिवक्ता पंकज कपिल , बीएस रावत, तेजस्वना सागर, दीपाआर्या ,संगीता भारद्वाज, शिवाली जोशी , शैलेन्द्र नोरियाल, वीके कपरवारन,ललीत सामन्त, राजेश शर्मा, राजीव भट्ट, केके वर्मा, राजेश जोशी,घनश्याम जोशी राजीव बिष्ट, राजीव भट्ट, विजय प्रकाश चंद्र पाठक, शिवाली जोशी, अधिवक्ता जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed