फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election of Bhimtal trade board on 23

भीमताल व्यापार मंडल का चुनाव 23 को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Election of Bhimtal trade board on 23
भीमताल में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बैठक करते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 23 नवंबर को होगा। बुधवार को चुनाव अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर चुनाव को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे और नैनीताल जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद ने बताया कि 23 नवंबर को चुनाव सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होगा। उसी दिन शाम 3:30 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 13 नवंबर से नामांकन पत्रों की ब्रिकी होगी। 17 नवंबर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन किए जाएंगे। शाम तीन से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 नवंबर को नाम वापसी होगी। चुनाव के लिए तीन पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, सहायक चुनाव अधिकारी पंकज जोशी, मुख्य चुनाव संयोजक प्रवीण पटवाल, उप संयोजक पंकज उप्रेती, व्यवस्थापक चंदन नौगाई, चुनाव संरक्षक कुर्बान अली, नवीन चंद्र आर्य और गिरधारी भगवाल को बनाया गया। साथ ही पीठासीन अधिकारी शरद पांडे, मोहित श्रीवास्तव, प्रेम कुमल्टा और मतदान अधिकारी सुनील गहरवाल, ललित मेहरा, नीरज रैकुनी, गोपाल साह, प्रवीण पांडे, रवि गोस्वामी, हरदयाल सिंह नयाल, बंसत मेलकानी, मुकेश पलड़िया और जगदीश महतोलिया को बनाया गया है। उधर, अध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष के लिए सौरभ रौतेला, मनोज दुर्गापाल, अखिलेश सेमवाल और आशा आर्या को संभावित प्रत्याशी बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed