{"_id":"58977b8c4f1c1b3b42e7fe44","slug":"election-expenses-of-candidates-in-finance-including-bouillon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री समेत कई प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में झोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तमंत्री समेत कई प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में झोल
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के हिसाब-किताब की समीक्षा व्यय प्रेक्षक नरेश बंसल द्वारा की गई। इसमें वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश समेत अन्य प्रत्याशियों के खर्च के हिसाब में झोल मिलने पर उन्हें नोटिस दिया गया है। हल्द्वानी विधानसभा सीट से चार प्रत्याशी तो खर्च का हिसाब-किताब देने ही नहीं पहुंचे, उनको भी नोटिस देते हुए सोमवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है।
खर्च करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश सबसे आगे हैं। अभी तक उनके व्यय रजिस्टर के हिसाब से 2 लाख 66 हजार तक ही चुनाव प्रचार में खर्च हुआ। लेकिन, यह हिसाब लेखा टीम के खर्च हिसाब से मेल नहीं खा रहा है। लेखा टीम के हिसाब के मुताबिक डॉ. हृदयेश के प्रचार में उक्त धनराशि से अतिरिक्त 99,352 हजार रुप्ए और ज्यादा खर्च हुए हैं। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला ने अभी तक एक लाख 80 हजार खर्च करने का विवरण दिया किया है। वहीं, लेखा टीम के हिसाब से 34,784 हजार रुपए ज्यादा खर्च हुए हैं। बसपा के शकील अहमद केके ने 2 लाख 35 हजार खर्च होने का विवरण दिया है, जबकि लेखा टीम के हिसाब से 87 हजार 426 रुपये ज्यादा खर्च हुए हैं। सबसे कम खर्च निर्दलीय प्रत्याशी विनोद शर्मा ने किया है।
व्यय प्रेक्षक के पास सपा के शोएब अहमद, उक्रांद के भुवन जोशी, निर्दलीय प्रत्याशी तौफिक अहमद, ललित मोहन जोशी तो हिसाब-किताब का विवरण प्रस्तुत करने ही नहीं पहुंचे। रिटर्निंग अफसर केेके मिश्रा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों के खर्च में विसंगति मिली है, उनको अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है। इसी तरह जो प्रत्याशी नहीं पहुंचे हैं, उनको सोमवार को सुबह बजे तक सर्किट हाउस में अपने व्यय का विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा लालकुआं सीट के प्रत्याशियों के खर्च की भी व्यय प्रेक्षक ने जांच की है। रिटर्निंग अफसर एपी बाजपेई ने बताया कि इसमें कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद दुर्गापाल के खर्च के हिसाब में 4106 से रुपए अधिक खर्च किया है। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी नवीन चंद दुम्का के हिसाब में 71,390 अंतर मिला है। माले के प्रत्याशी पुरुषोत्तम शर्मा के हिसाब में भी 24 हजार से ज्यादा का, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र बोरा के हिसाब में 6995 का अंतर मिला। वहीं, उक्रांद प्रत्याशी दीपा भट्ट के रजिस्टर में भुगतान, बकाया का मिलान नहीं किया गया था। शिवसेना चंद्र सिंह राणा, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह बिष्ट न तो खुद उपस्थित हुए न ही कोई प्रतिनिधि पहुंचा था, इन सभी को नोटिस दिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी विजय जोशी के अभिकर्ता के पास प्राधिकार पत्र नहीं था, इनको भी नोटिस दिया गया है। लालकुआं सीट से ही बीएसपी के राजीव मोहन के लेखों में कोई प्रतिकूल तथ्य नहीं पाया गया है। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र पुरी का व्यय रजिस्टर मिलान में सही पाया गया।