फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly man dies in elephant attack in Kaladhungi

Nainital News: कालाढूंगी में हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत

Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in elephant attack in Kaladhungi
कालाढूंगी। कालाढूंगी में शुक्रवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत हो गई। कालाढूंगी कोतवाली के निकट हुड़कियाचौड़ गांव में रहने वाले बुजुर्ग भूपेंद्र सिंह बिष्ट (66) शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे सब्जी लेकर घर लौट रहे थे तभी जंगल से होकर गांव को जाने वाले रास्ते में हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। उनके भतीजे अभिषेक बिष्ट ने बताया कि हादसा घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले हुआ। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे के मुताबिक कालाढूंगी सीएचसी में उनकी तबीयत ठीक थी और वह बोल रहे थे। वहां उन्होंने हाथी से हमले की बात बताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर हाथी के निशान मिले हैं। विभाग की पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह बिष्ट की हाथी के हमले में मौत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने डीएफओ रामनगर से वार्ता कर पीड़ित परिवार को तत्काल समुचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी वन्य जीवों के सुरक्षा को लेकर यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed