{"_id":"61b63e6d3cd1f83449317d2c6b564e67","slug":"eklavya-residential-entrance-examination-papers-submitted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एकलव्य आवासीय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य आवासीय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र सौंपे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर में होने वाली एकलव्य आवासीय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र बोर्ड प्रशासन ने समस्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को सौंप दिए हैं। परीक्षा 21 फरवरी को प्रदेश के 13 परीक्षा केंद्रों में संपादित होगी।
विज्ञापन
परिसर के अपर सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जनजाति छात्रों के लिये एकलव्य आवासीय कालसी देहरादून की परीक्षा के लिये 954 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक अनिवार्य आवासीय व्यवस्था के साथ ही नि:शुल्क उच्च स्तरीय स्कूली सहशिक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
प्रदेश में निवास करने वाली आदिम जनजाति बोक्सा एवं राजी प्रत्येक के एक छात्र तथा एक छात्रा के लिये कुल चार स्थान आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति के 30 छात्र एवं 30 छात्राओं को कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।
सिंह ने बताया परीक्षाएं राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिपुर कालसी देहरादून, राजकीय इंटर कालेज कालसी देहरादून, कैंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकराता देहरादून, राजकीय इंटर कालेज त्यूनी देहरादून, राजकीय बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोशीमठ चमोली, राजकीय इंटर कालेज घाट चमोली, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ़, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनस्यारी पिथौरागढ़, एसडीएस राजकीय इंटर कालेज पिथौरागढ़, जीआईसी डीडीहाट (पिथौरागढ़), जीआईसी दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर), राजकीय आश्रम पदति उच्चतरण माध्यमिक विद्यालय खटीमा (ऊधमसिंह नगर), जीआईसी सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया परीक्षा में सम्मलित छात्रों के आवेदन पत्र पहले ही भेज दिए गए हैं। जिन्हें आवेदन नहीं मिले हैं वह परीक्षा केंद्र में जाकर परीक्षा के दिन बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को कई दिशा निर्देश दिए गए।