फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eight year old girl raped while going for tuition, accused arrested

Nainital News: ट्यूशन पढ़ने गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight year old girl raped while going for tuition, accused arrested
हल्द्वानी। बनभूलपुरा निवासी आठ वर्षीय बच्ची से उसके ट्यूशन टीचर के बेटे ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची ने घर आकर मां को आरोपी की करतूत बताई। बनभूलपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहरीर के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची गौलागेट टनकपुर रोड स्थित शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। शनिवार को भी वह ट्यूशन के गई लेकिन वहां टीचर नहीं थे। इस पर टीचर का बेटा बच्ची को डरा-धमकाकर घर के बेसमेंट में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को आरोपी की करतूत बताई। पुलिस ने आरोपी बिलाल के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। रविवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर उसे जैम फैक्टरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed