फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eid prayers held amidst raining mercy

बरसती रहमतों के बीच हुई ईद की नमाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers held amidst raining mercy
हल्द्वानी ईदगाह में ईद की नमाज अदा करवाते शहर इमाम शाहिद अली अजहरी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में अकीदत, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज हुई। इस दौरान लगातार बारिश होती रही। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों ने नमाज पढ़ी। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद का जश्न मनाया गया। ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने चुनिंदा लोगों के साथ नमाज अदा की। उन्होंने कुर्बानी की फजीलत और तरीका बया किया। नमाज के बाद अमन की दुआ की गई। मस्जिद बंजारान में मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। जामा मस्जिद में हाफिज सलीम रजा, बिलाली में मौलाना मोहम्मद आसिम, मस्जिद सुनहरी में मुफ्ती निजामुद्दीन, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना कमर अशरफ, लाल मस्जिद में मौलाना अब्दुल रऊफ, मस्जिद गफ्फरान में मौलाना मोहम्मद रईस, ताज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद फुरकान, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी, बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर में मौलाना सैय्यद इरफान रसूल, नमरा मस्जिद में मौलाना अकरम इस्हाकी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद और सीओ शांतनु पाराशर समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
नहीं मिले गले, दूर से ही दी मुबारकबाद
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ईद पर लोगों ने गले मिलने से परहेज किया। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का खूब इस्तेमाल हुआ। एक दूसरे को मुबारकबाद के पैगाम भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में 800 बंदियों ने नमाज पढ़ी
हल्द्वानी। जेल में बंद करीब 800 बंदियों ने बृहस्पतिवार को ईद की नमाज पढ़कर ईद उल अजहा का त्योहार मनाया। इस दौरान जेल के बंदियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि जेल में नमाज पढ़ाने के लिए मौलाना कासिब को बुलाया गया था।
रामनगर और नैनीताल में भी मनाई गई ईद
नैनीताल/रामनगर। नैनीताल में ईद-उल-अजहा की नमाज बुधवार जामा मस्जिद मल्लीताल में सुबह सात बजे मौलाना मुफ्ती अब्दुल खालिक ने ईद की नमाज अदा कराई। मस्जिद में 50 लोगों को ही आने की अनुमति दी गई। तल्लीताल मस्जिद में भी मौलाना मो. नईम ने नमाज सुबह सात बजे अदा कराई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्लॉटर हाउस में कुर्बानी दी। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
रामनगर में पेश इमाम मौलाना हसन रजा मिशवाही ने ईदगाह में सुबह 6:30 बजे और बड़ी मस्जिद में मुफ्ती मो. वसीम ने सात बजे कुछ नमाजियों को ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए खताड़ी स्थित कुर्बानगाह में कुर्बानी की।

इस मौके पर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार भारती, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र बिष्ट की देखरेख में नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। वहीं शांति व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed