फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Efforts to shift drinking water lines for canal covering have intensified

Nainital News: नहर कवरिंग के लिए पेयजल लाइनों शिफ्ट करने के प्रयास हुए तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Efforts to shift drinking water lines for canal covering have intensified
चौसला-कठघरिया नहर कवरिंग में बाधक बने पेड़ और पाइप लाइन। सिंचाई विभाग
हल्द्वानी। चौफुला से कठघरिया तक नहर कवरिंग का काम चल रहा है। इस बीच नहर कवरिंग में बाधक बन रही पेयजल लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इस क्षेत्र में पेड़ पेयजल लाइनों को शिफ्ट करने में आड़े आ रहे हैं। जल संस्थान और सिंचाई अधिकारियों ने पेड़ों के निस्तारण के लिए वन विभाग से बात करने और जल्द पेयजल लाइन को शिफ्ट करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि चौफुला चौराहे से कठघरिया तक 3100 मीटर नहर कवर होनी है। इस क्षेत्र में करीब 2400 मीटर पाइप लाइन शिफ्ट होनी है। पाइप लाइन शिफ्ट नहीं होने से नहर कवरिंग नहीं हो पा रही है। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि मंगलवार को सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ नहर कवरिंग क्षेत्र का मौका मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन शिफ्ट करने में खड़े पेड़ बाधक बने हैं। इन पेड़ों का निस्तारण किए बिना पाइप लाइन शिफ्ट करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वन विभाग से पेड़ों को निस्तारित करने के लिए कहा जाएगा। ईई ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए 127 लाख रुपये मिले हैं। इसमें से 300 एमएम की 700 मीटर,100 एमएम की 700 मीटर और एक हजार मीटर लाइन शिफ्ट होनी है। उन्होंने कहा कि जल्द शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed