फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Efforts to build caravan park, Nainital will be able to stay at cheap prices

कारवा पार्क बनाने की कवायद, सस्ते दामों में रह सकेंगे नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build caravan park, Nainital will be able to stay at cheap prices
फोटो- 10 डीएम धीराज गर्ब्याल
विज्ञापन

नैनीताल। महंगे शहर से रूप में प्रसिद्ध नैनीताल में अब सैलानियों को सस्ता होटल उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से नैनीताल के आसपास करीब पांच स्थानों पर कारवां पार्क बनाए जाएंगे। इस पार्क में बिजली से लेकर भोजन की व्यवस्थाएं तो प्रशासन करेगा लेकिन ठहरने के लिए टेंट खुद का लाना होगा। ट्रेकिंग करने वालों और पर्यावरण प्रेमियों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।
नैैनीताल में पर्यटन सीजन में सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। देश, विदेश से हजारों सैलानी यहां पहुंचते हैं। इससे नगर और आसपास के सभी होटल, होम स्टे पैक होने पर कई सैलानियों को कमरा नहीं मिलता। शहर से पर्यटकों का दबाव कम करने के लिए नैनीताल के ही आसपास कारवां पार्क के साथ टूरिस्ट स्पॉट तैयार किए जा रहे हैं। डीएम की पहल रंग लाई तो पर्यटक टेंट लाकर कम खर्च पर यहां मौज मस्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन

कारवां पार्क के लिए जिले में पांच स्थान नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ, मुक्तेश्वर और बेतालघाट का चयन किया गया है। कारवां पार्क में बिजली, पानी से लेकर कैंटीन की सुविधा सरकारी स्तर पर रहेगी। कारवां पार्क में ठहरने के इच्छुक लोगों को टेंट खुद का लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कारवां पार्कों की मदद से पर्यटकों को रहने के नए साधन मिलेंगे। कम खर्चे पर इसमें सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रयास से नैनीताल के दबाव को कम करने के साथ ही कैंप करने वालों को एक नया स्थान मिलेगा। ऐतिहासिक स्थलों को बेतहर किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए भी नई खोज की जा रही है ताकि पर्यटन नैनीताल से सुखद यादें लेकर जा सकें। जल्द ही कारवां पार्क तैयार किए जाएंगे।
- धीराज गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed