{"_id":"6709b562bb35ba22c50a2c64","slug":"effigy-burning-will-take-place-in-mp-inter-college-grounds-route-diversion-continues-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104743-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमपी इंटर काॅलेज के मैदान में होगा पुतला दहन, रूट डायवर्जन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमपी इंटर काॅलेज के मैदान में होगा पुतला दहन, रूट डायवर्जन जारी
Sat, 12 Oct 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। श्री रामलीला कमेटी (पायते वाली) की ओर से एमपी इंटर काॅलेज के खेल मैदान में रावण परिवार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रावण के पुतले की ऊंचाई 65 फीट के आसपास होगी। वहीं दशहरा मेले को लेकर प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर शनिवार को दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक यातायात डायवर्ट किया गया है। इसके तहत गर्जिया की तरफ से आने वाले सभी वाहन डिग्री काॅलेज के सामने से कोसी बैराज होते हुए हल्द्वानी और कोसी बैराज से भवानीगंज होते हुए काशीपुर के लिए जाएंगे। काशीपुर की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को गर्जिया (रानीखेत के लिए) जाना है, वह वाहन शिवलालपुर चुंगी से चोरपानी तिराहा से सीओ कार्यालय के सामने से कोटद्वार रोड होते हुए लखनपुर चुंगी से गर्जिया की ओर जाएंगे।
इसी तरह हल्द्वानी की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को गर्जिया की तरफ जाना है, वे कोसी बैराज लखनपुर चुंगी होते हुए गर्जिया की ओर जाएंगे। लखनपुर चुंगी से नगरपालिका तिराहा तक दोपहर तीन बजे से नौ बजे तक उक्त मार्ग सभी प्रकार के चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। फायर स्टेशन तिराहे से एमपीआईसी मैदान के बाहर चारों तरफ की रोड पर सभी प्रकार के वाहनों (चौपहिया और दोपहिया) का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।