फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education of students will be easy, students will meet online

छात्रा छात्राओं की पढ़ाई होगी आसान, विशेषज्ञ आन लाइन मिलेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Education of students will be easy, students will meet online
हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में ई-लर्निंग क्लासेज स्टूडियो के शुभारंभ के दौरान छात्रा को पोषंण किट
हल्द्वानी। माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब विषय विशेषज्ञों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वह विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए डॉटा से पढ़ाई कर सकते हैं। डीएम कैंप कार्यालय में स्थापित राज्य के पहले ई लर्निंग स्टूडियो शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन करते हुए डीएम सविन बंसल ने कहा कि इससे यू-ट्यूब सहित विभिन्न चैनलों पर विषय सर्च करने पर सैकड़ों वीडियो छात्र छात्राओं को मिलेगी। जरूरत पड़ने पर जनपद के नेट कनेक्टिविटी वाले 125 विद्यालयों में भी ऑनलाइन ई क्लास का संचालन स्टूडियो से किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, बायोलॉजी, अंग्रेजी आदि विषयों पर तैयार किए गए डाटा की वीडियो जनपद के 188 विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थी शिक्षकों के अभाव में भी डॉटा से ऑफ लाइन पढ़ाई कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि जीजीआईसी हल्द्वानी, जीजीआईसी धौलाखेड़ा में दो-दो अतिरिक्त कम्प्यूटर लगवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि जनपद में ई लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए जिले का यू-ट्यूब चैनल भी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, एसीएमओ डॉ, रश्मि पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी ब्योमा जैन, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, सीडीपीओ डॉ. रेनू मर्तोलिया, प्रेरक तुलिका जोशी, रेणु यादव, प्रबंधक रमेश खेतवाल, तेजस्वी, आशुतोष साह, हेम त्रिपाठी, गौरी शंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं की काउंसलिंग, 111 का स्वास्थ्य परीक्षण
हल्द्वानी। अधिकारियों ने बालिकाओं की कैरियर काउंसिलिंग की और पोषण, बालिका सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाईन, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। डाक्टरों ने 111 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसमें आंख, कान और महिलाओं से संबंधित बीमारियों के कारण 19 बालिकाओं को इलाज के लिए रेफर किया गया। सात बालिकाएं एनीमिया से ग्रस्त पाई गई। उन्हें आयरन, फोलिड एसिड की दवा दी गई। पोषण मिशन के तहत सभी 111 बालिकाओं को पोषण किट प्रदान की गई।

कैसे पढ़ेंगे
यह सुविधा जिले में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए है। इसमें जिले के अनुभवी शिक्षक की वीडियो रिकॉर्डिंग को पैन ड्राइव के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी के प्रोफेसर भी छात्रों को कॅरियर काउंसिलिंग को लेकर स्पेशल टिप्स देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed