फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Education department employees continue work boycott

Nainital News: शिक्षा विभाग के कार्मिकों का कार्य बहिष्कार जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Education department employees continue work boycott
नैनीताल/भीमताल। बेसिक शिक्षा निदेशक पर देहरादून में हुए हमले और अभद्रता के विरोध में शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। लगातार तीसरे दिन कामकाज ठप रहने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय कार्यालय में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा और अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कुमाऊं के कार्यालयों में मिनीस्टीरियल कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। कर्मचारियों ने कहा घटना के बाद से कार्यालयों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है जिससे सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। यहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, जगमोहन रौतेला, ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, दिनेश साह, मनोज आर्या आदि मौजूद रहे। भीमताल स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय में बुधवार को भी कर्मचारियों और अधिकारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान सचिव चंचल लोशाली, छत्रपति पांडे, प्रदीप तिवारी, पूरन दरम्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


भाजपा विधायक पर कार्रवाई के लिए खोला मोर्चा
नैनीताल। भाजपा विधायक उमेश शर्मा और उनके साथियों पर देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में नैनीताल, रामनगर और भीमताल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। नैनीताल में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विधायक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की। रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से उपजिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसमें विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की गई। भीमताल में भी नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed