फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   eco bridge in Ramanagar Forest Division

फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग पर बनने लगा ईको ब्रिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
eco bridge in Ramanagar Forest Division
रामनगर कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर बना ईको ब्रिज, जिसकी तर्ज पर फतेहपुर-मीठाआंवला मार्ग पर ईको ब्? - फोटो : RAMNAGAR
जीवन कुमार
विज्ञापन

रामनगर। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर बने ईको ब्रिज की तर्ज पर अब फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग पर भी ईको ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। ईको ब्रिज बनने से सरीसृप प्रजाति के जीव आसानी से सड़क को आर-पार कर सकेंगे। पुल निर्माण में रस्सी, बांस और घास का प्रयोग किया जा रहा है।
फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग से नैनीताल को जाने वाले मार्ग पर यह ब्रिज बन रहा है। यह इलाका मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर सरीसृप प्रजाति के जीव पेड़, बिलों और पानी में रहते हैं। फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग की भौगोलिक परिस्थितियां इन जानवरों के लिए अनुकूल हैं। मिश्रित वनों (घने जंगल) के बीच सड़क गुजरती है। जंगल से निकलकर सड़क आर-पार करने में अधिकतर प्राणी हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर साल 2020 में ईको ब्रिज बनाया गया था, जो कारगर साबित हुआ है।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर अब रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में आने वाले फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग पर भी ईको ब्रिज बन रहा है। यह ब्रिज 10 से 15 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। ब्रिज की चौड़ाई पांच फुट है और ऊंचाई 40 फुट है। पुल तीन वयस्क मनुष्यों का वजन ढो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरीसृप वर्ग के जीवों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए फतेहपुर-मीठा आंवला मार्ग पर ईको ब्रिज बनाया जा रहा है। सड़क के ऊपर बनाए लकड़ी के इस ब्रिज से रेंगने वाले जीव आसानी से इधर-उधर जा सकेंगे। ब्रिज के निर्माण पर दो लाख रुपये खर्च होंगे।
चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed