उत्तराखंड: लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05074/05073) को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड से दक्षिण भारत का सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05074/05073 लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्ली रायण्णा (बेंगलुरु सिटी)-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का फैसला लिया है। अब यह ट्रेन गाड़ी संख्या 15302/15301 लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में पटरी पर दौड़ेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 40 से अधिक स्टेशनों पर रुकेगी। इसका संचालन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टै, कुप्पम, बंगारपेट, कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु कैंट के रास्ते होगा।
समय-सारणी और संचालन दिन:
- ट्रेन संख्या 15302 (लालकुआं से बेंगलुरु): 19 सितंबर से प्रत्येक शनिवार शाम 5:45 बजे लालकुआं से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 15301 (बेंगलुरु से लालकुआं): 22 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:15 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
बताया कि ट्रेन के नियमित संचालन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 18 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
ये होंगे एलएचबी को
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी: 1 कोच
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी: 3 कोच
- वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी : 2 कोच
- शयनयान श्रेणी: 6 कोच
- सामान्य द्वितीय श्रेणी : 4 कोच
- जनरेटर सह लगेज यान : 1 कोच
- एलएसएलआरडी : 1 कोच