{"_id":"610d98518ebc3ea499593481","slug":"earning-60-to-70-thousand-per-day-from-volvo-haldwani-news-hld433706744","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो से प्रतिदिन 60 से 70 हजार की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो से प्रतिदिन 60 से 70 हजार की कमाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बरसात का मौसम और कोरोनाकाल में यात्रियों की कमी के बावजूद हल्द्वानी से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो बस प्रतिदिन ठीक ठाक कमाई देने लगी है। निगम प्रबंधन का मानना कि आगे अच्छी उम्मीद है।
10-12 दिन पहले हल्द्वानी से दिल्ली के लिए दो वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई थी। निगम प्रबंधन का कहना है कि महंगा टिकट होने के कारण शुरू में यात्रियों की संख्या कम रही लेकिन अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। हल्द्वानी से एक बस एक सुबह 9 बजे और दूसरी रात 10 बजे जाती हैं। हालांकि साधारण रोडवेज बसों के मुकाबले यह बहुत फायदे वाला नहीं है लेकिन निगम 42 सीटर वॉल्वो बस को लेकर आशान्वित है। एजीएम काठगोदाम सुरेश चौहान ने बताया कि शुरूआत में थोड़ी दिक्कत थी लेकिन अब यह अच्छी चल रही है।
हल्द्वानी से शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए हल्द्वानी से 11, रुद्रपुर से 3, बिलासपुर से एक यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था, जबकि ऑफलाइन यात्री मौके पर टिकट बुक करा लेते हैं। बताया कि दिन की अपेक्षा रात्रि सेवा में यात्री अधिक हैं। वॉल्वो बस प्रतिदिन 60 से 70 हजार की कमाई दे रही है। बृहस्पतिवार को यह कमाई 68 हजार रुपये थी। हल्द्वानी के पास 13 वॉल्वो बसें हैं, यात्री बढ़ने के बाद भविष्य में अन्य बसों को भी चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
रोडवेज कार्यशाला के पास हेल्प डेस्क के निर्माण की मांग
हल्द्वानी। धरोहर संस्था के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को महापौर जोगेंद्र रौतेला से मुलाकात कर रोडवेज कार्यशाला के सामने हेल्प डेस्क के निर्माण की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक साल से संस्था रोडवेज चाइल्ड लाइन बस स्टैंड काठगोदाम का संचालन कर रहा है। इस दौरान केंद्र समन्वयक रोडवेज चाइल्ड लाइन पुष्पा कांडपाल, रविकर रावत और रेलवे चाइल्डलाइन सेंटर हल्द्वानी के समन्वयक विनोद टम्टा शामिल रहे। (संवाद)