फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   E-rickshaw operations could not be started due to lack of coordination.

Nainital News: तालमेल के अभाव में शुरू नहीं हो पाया ई-रिक्शे का संचालन

Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw operations could not be started due to lack of coordination.
भीमताल(नैनीताल)। रीप परियोजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना से भीमताल नगर क्षेत्र में ई-रिक्शे का संचालन रीप और नगर पालिका के बीच तालमेल नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो पाया है। परियोजना के तहत भीमताल में महिला समूहों के लिए चार ई- रिक्शा खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में ई- रिक्शा का संचालन नगर की महिला समूहों की ओर से ही संचालित किए जाने के बोर्ड फैसले के चलते अधर में लटक गया है। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से भीमताल में ई- रिक्शा संचालन को लेकर दी अनुमति पर भी संशय बना हुआ है। बता दें की रीप परियोजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को भीमताल में ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दी गई है लेकिन महिला समूह ग्रामीण क्षेत्र से होने के चलते नगर पालिका भीमताल के सभासदों ने बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के ई- रिक्शा संचालन का विरोध किया था। साथ ही नगर में दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना के तहत पालिका के महिला समूहों की ओर से ही ई- रिक्शा संचालन की बात पर जोर दिया था। संवाद
विज्ञापन

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी
भीमताल नगर क्षेत्र में ई- रिक्शा चलाने के लिए चार वाहन खरीदे गए हैं। नगर पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में नगर के महिला समूहों की ओर से ही रिक्शा चलाने की बात कही गई है। इसके चलते फिलहाल ई- रिक्शों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जल्द सीडीओ से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। - हरीश चंद्र तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक, रीप
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पालिका की महिला समूहों की ओर से ई-रिक्शा संचालन को लेकर सहमति बनी थी। सभासदों ने नगर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के हस्तक्षेप का भी विरोध किया है। साथ ही जाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। -राहुल कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed