{"_id":"0ca104e25303a4f87c0bf6a7aebb1d67","slug":"e-governance-the-laptop-will-be-checking-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-गर्वनेंस : लैपटॉप से होगी वाहनों की चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-गर्वनेंस : लैपटॉप से होगी वाहनों की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
ई-गर्वनेंस और बेहतर चेकिंग के लिए शासन ने परिवहन विभाग को लैपटाप दिए हैं। इससे चेकिंग के दौरान अधिकारी संदिग्ध वाहन की नेशनल रजिस्ट्रर के जरिए वाहन के बारे में पड़ताल कर सकेंगे। इसके अलावा सूचनाओं का आदान-प्रदान भी जल्द हो सकेगा।
विज्ञापन
वाहनों को लेकर नेशनल रजिस्ट्रर बना हुआ है, जिसमें देश के रजिस्ट्रर्ड सभी वाहनों का ब्यौरा होता है। इसके अलावा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में चोरी के वाहनों का ब्यौरा रहता है। अगर चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वाहन मिलता है तो उसकी चेकिंग करने के लिए कार्यालय में संपर्क करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता था। इसमें आमतौर पर सूचना देरी से और कम ही मिल पाती थी, लेकिन अब चेकिंग को बेहतर करने के लिए परिवहन अधिकारियों और चेक पोस्टों में लैपटॉप देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इसी के तहत पहले चरण में आरटीओ और एआरटीओ स्तर के अधिकारियों लैपटाप दिया गया है। जल्द ही चेक पोस्टों पर भी लैपटाप, नेट कनेक्शन देने की बात अधिकारी कह रहे हैं। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि लैपटॉप आदि ई-गर्वनेंस के तहत दिया जा रहा है। पहले चरण में कुमाऊं के नौ अधिकारियों को दिया गया है। इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन