फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Durgashtami and Navami on 11th, Kanya Puja also on the same day

Nainital News: दुर्गाष्टमी और नवमी 11 को, इसी दिन कन्या पूजन भी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Durgashtami and Navami on 11th, Kanya Puja also on the same day
हल्द्वानी। शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी और नवमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन कन्या पूजन भी होगा और अगले दिन शनिवार को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इस बार दुर्गाष्टमी और नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार दुर्गाष्टमी उपवास का विशेष महत्व है। ऐसे जातक जिन्होंने केवल प्रथम नवरात्र का उपवास रखा हो, उन्हें दुर्गाष्टमी का उपवास अवश्य रखना चाहिए। इस दिन महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है और व्यक्ति को सुख, समृद्धि, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

विवाह में विलंब से परेशान लोगों को दुर्गाष्टमी का उपवास करना चाहिए। नवमी का दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। ज्योतिष अशोक वाष्र्णेय के अनुसार 10 अक्तूबर की दोपहर 12:32 बजे से शुरू हो रही अष्टमी अगले दिन 11 अक्तूबर की दोपहर तक जारी रहेगी, उसके बाद नवमी लगेगी। इसलिए अष्टमी और नवमी का व्रत 11 अक्तूबर को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकृष्ण धाम ट्रस्ट आश्रम में हुआ दुर्गा पूजन
श्री रामकृष्ण धाम ट्रस्ट आश्रम में दुर्गापूजा महोत्सव के तहत महाषष्ठी पूजा कार्यक्रम का समापन हुआ। पंडित दिलीप ने महा सप्तमी पूजन की शुरुआत की। शाम को संध्या आरती का कार्यक्रम हुआ। आश्रम अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद पुरी महाराज ने माता के सातवें स्वरूप के बारे में बताया। यहां कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मनीष आर्या, नवीन भट्ट, दिनेश जोशी, गणेश साहनी, सुरेंद्र सिंह निगल्टिया, मनोज डोगरा, राम सिंह, गोकुल सिंह, संजीव साहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed