{"_id":"58825b9d4f1c1b4216eff32b","slug":"dumper-crushed-by-the-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचलकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डहरा गांव में सड़क पार कर रहे चौथी कक्षा के बच्चे को डंपर ने कुचल दिया। बच्चे को परिजन अस्पताल ले गए, डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दिन में साढ़े चार बजे से लगाया गया जाम देर शाम तक जा रही। ग्रामीणों का आरोप था कि नो इंट्री के समय डंपरों का संचालन किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
डहरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दीवान सिंह रावत का बेटा आदित्य रावत (10) एचएमटी कालोनी स्थित महर्षि विद्या मंदिर में चौथी कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह छह साल की बच्ची के साथ सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार डंपर ने आदित्य को कुचल दिया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गयी।
विज्ञापन
परिजन आदित्य को लेकर भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि चालक ने बच्चे के हाथ देने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी। बच्चों के स्कूल आते जाते समय नो इंट्री रहती है। नो इंट्री के समय डंपरों का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने डंपर (यूके 04ई9769) को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन