{"_id":"692fd287931f28c0980f7e65","slug":"dumka-traders-owner-and-his-wife-commit-suicide-in-lalkuan-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: अलग-अलग कमरों में लटके मिले शव, क्या है रमेश-कमला की मौत का सच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: अलग-अलग कमरों में लटके मिले शव, क्या है रमेश-कमला की मौत का सच?
Wed, 03 Dec 2025 11:32 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:32 AM IST
सार
हल्दूचौड़ इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी और उनकी पत्नी कमला दुमका ने मंगलवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले।
विज्ञापन
विस्तार
लालकुआं के हल्दूचौड़ इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने मंगलवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। बुधवार सुबह घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें देखा। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दंपत्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है
विज्ञापन
