फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to the closure of the road, tourism business in Pangot, Bagad, Ghughukhan has been affected.

Nainital News: मार्ग बंद होने से पंगोट, बगड़, घुघुखान में पर्यटन कारोबार बपेटरी

Mon, 26 Jan 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the road, tourism business in Pangot, Bagad, Ghughukhan has been affected.
नैनीताल। बर्फबारी और वीकेंड के चलते नैनीताल का पर्यटन पीक पर है लेकिन बारापत्थर-पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन के पास बर्फबारी से पंगोट, बगड़, घुघुखान में पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के होटलों की 50 फीसदी से अधिक बुकिंग निरस्त होने के साथ ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


नैनीताल में नैनापीक, स्नोव्यू, बारापत्थर, हिमालय दर्शन आदि क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी होती है। हिमालय दर्शन क्षेत्र में धूप कम आने के कारण लंबे समय तक बर्फ रहती है। वाहन से आवाजाही के चलते टैक्सी चालक भी पर्यटकों को बर्फ दिखाने के लिए हिमालय दर्शन ले जाते हैं। बारापत्थर से पंगोट को जाने वाले मार्ग पर होटल, रिजॉर्ट, कैंप साइट और होम स्टे की संख्या 75 है। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने से वाली पर्यटकों की ओर से इनमें की गई अधिकतर बुकिंग निरस्त हो गई हैं।
विज्ञापन




बर्फबारी के बाद मार्ग बंद होने से क्षेत्र की 50 फीसदी से अधिक बुकिंग निरस्त हुई हैं। होटल, रिजॉर्ट तथा कैंप करने वाले उन्हें लगातार इसकी शिकायत करते रहे। मामले में सड़क खुलवाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। -त्रिभुवन फर्त्याल अध्यक्ष पंगोट होटल एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन



-पंगोट होटल एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन पुलिस-प्रशासन से मांग के करता है कि बर्फबारी के दौरान मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए होटल आदि में बुकिंग वाले पर्यटकों को प्राथमिकता से आगे की ओर भेजा जाए।
-दीपक, महासचिव, होटल एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन


-पंगोट, बग़़ड़, घुघुखान और इससे लगे गांगों में 2000 से अधिक की आबादी रहती है। अधिकतर लोगों को प्रतिदिन दैनिक जरूरत के लिए नैनीताल आना होता है लेकिन मार्ग बंद होने से दिक्कत हो रही है। -दीपक बुधलाकोटी

-बगड़, घुघुखान से कई ग्रामीण दूध, सब्जी आदि लेकर नैनीताल जाते हैं। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है। -संजय गंगोला


वर्जन
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर पंगोट मार्ग को जेसीबी के माध्यम से खोला गया है। कई स्थानों पर बर्फ को गलाने के लिए नमक का प्रयोग भी किया गया है। -रत्नेश सक्सेना अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed