{"_id":"67646d08d5c8c2ad000ea264","slug":"due-to-severe-cold-the-snow-in-sukhatal-has-not-melted-completely-yet-nainital-news-c-238-1-shld1020-110502-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कड़ाके की ठंड के चलते सूखाताल में अब तक पूरी तरह नहीं पिघली बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कड़ाके की ठंड के चलते सूखाताल में अब तक पूरी तरह नहीं पिघली बर्फ
Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में जमी बर्फ
नैनीताल। नैनीताल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सूखाताल में नौ दिसंबर को गिरी बर्फ अभी तक पूरी तरह से नहीं पिघल पाई है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से राहत है।
नैनीताल में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव, हीटर और ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। सुबह-शाम ठंड इतनी तेज है कि सूखाताल क्षेत्र में नौ दिसंबर को गिरी बर्फ अभी तक नहीं पिघल पाई है। पालिका ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि इन दिनों आठ स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। क्रिसमस के बाद थर्टीफर्स्ट तक 25 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। इधर जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।