फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to cracks in the fields, farmers are in trouble

Nainital News: 38 प्रोफेसरों के प्रमोशन पर उठे सवाल, देना होगा स्पष्टीकरण

Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Due to cracks in the fields, farmers are in trouble

विज्ञापन
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग के 139 प्राध्यापकों के प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के मामले में उच्च स्तरीय जांच की गई थी। इसमें 38 अधिकारी, प्राचार्य और प्राध्यापकों के प्रोफेसर पद पर प्रमोशन सवालों के घेरे में है। इनमें 101 प्रोफेसरों को क्लीन चिट मिल गई है, जबकि 18 लोग ऐसे हैं जो पात्र की श्रेणी में हैं लेकिन उनके कागजात अधूरे हैं। इनमें उच्च शिक्षा निदेशक भी शामिल हैं। वही, 20 एसोसिएट प्रोफेसर ऐसे पाए गए जो प्रोफेसर पद के लिए यूजीसी के मानक पूरे नहीं करते।


उच्च शिक्षा में प्रोफेसर पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया 2018 में शुरु हुई। 11 जून 2019 को 139 प्राध्यापकों का प्रोफेसर पद पर प्रमोशन किया गया। इस प्रमोशन में विवाद खड़ा हो गया। लोक सेवा अभिकरण में मामला पहुंचने के बाद जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सामने आने के बाद उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने मानकों के विपरीप प्रमोशन पाने वाले 20 लोगों के मामले में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा को जांच सौंपी है। सुनवाई के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। वहीं अपूर्ण दस्तावेज वाले 18 लोगों का मामला कुमाऊं विवि के कुलपति को सौंपा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा ने बताया कि अपात्र पाए गए शिक्षकों के मामले में निदेशालय स्तर पर कमेटी का गठन कर जांच शुरु कर दी गई है। सभी का पक्ष लिया जा रहा है। 18 लोगों का मामला कुमाऊं विवि के कुलपति को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed