फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Due to bird flu, chicken and eggs coming from UP and Udham Singh Nagar are banned

Nainital News: बर्ड फ्लू के चलते यूपी और ऊधमसिंह नगर से आने वाले मुर्गी और अंडे पर बैन

Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Due to bird flu, chicken and eggs coming from UP and Udham Singh Nagar are banned
नैनीताल। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) से नैनीताल में अलर्ट है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यूपी और ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जिले में आने वाले पाेल्ट्री प्रोडक्ट मुर्गियों और अंडों पर रोक लगा दी गई है। पशुपालन विभाग को जिले में मौजूद पोल्ट्री फार्माें से सैंपल कलेक्ट कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू के चलते मुर्गियों की मौत हो रही है। इसके चलते नैनीताल जिले में भी प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जिले में बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर यूपी और ऊधमसिंह नगर से नैनीताल जिले में सप्लाई होने वाली मुर्गियों और अंडों पर बैन लगा दिया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों के वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। साथ ही जिले में मौजूद सभी पोल्ट्री फार्माें में पशु चिकित्सा विभाग की टीमों की ओर से सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यूपी और ऊधमसिंह नगर बॉर्डर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों के वाहनों पर रोक लगाई गई है। जिले के मैदानी क्षेत्र में 40 से ज्यादा पोल्ट्री फार्म से सैंपलिंग की जा चुकी है। पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं। जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। बताया कि जांच के लिए जिले में कई टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed