फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drunk constable suspended at Kovid Center

कोविड सेंटर में नशे में ड्यूटी करने वाला कांस्टेबल सस्पेंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drunk constable suspended at Kovid Center
नैनीताल। कोविड केयर सेंटर में पुलिसकर्मी को शराब के नशे में ड्यूटी करना महंगा पड़ गया। एसएसपी ने रिपोर्ट मिलने के बाद काशीपुर निवासी अजीत खत्री को सस्पेंड कर दिया है। बीते मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल की टीम कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें पुलिसकर्मी अजीत खत्री शराब के नशे में मिला। डॉक्टरों ने इस बात की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि अजीत खत्री को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed