फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drug inspector and administration team sealed four medical stores in Banbhulpura area

Haldwani: बनभूलपुरा में तीन क्लीनिक सील, दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, पुलिस और प्रशासन के छापे से खलबली

Tue, 25 Jun 2024 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 25 Jun 2024 02:08 PM IST
सार

हल्द्वानी में सेहत से खिलवाड़ और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने शिकंजा कसा। 

विज्ञापन
Drug inspector and administration team sealed four medical stores in Banbhulpura area
चार मेडिकल स्टोर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ने बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तीन क्लीनिक सील करने के साथ दो मेडिकल स्टोरों में क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। एक क्लीनिक संचालक पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से जिला प्रशासन को बनभूलपुरा स्थित क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों में गड़बड़ी और मनमानी की शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इंदिरानगर क्षेत्र में स्थित नूरी मस्जिद के पास क्लीनिकों व मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान इंदिरानगर में स्थित मोहितोष सरकार के क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा मिला। नेचुरोपैथी के लिए आए मरीजों को इंजेक्शन लगाने के साक्ष्य मिले जबकि नेचुरोपैथी में यह इलाज मना है। बताया कि मोहितोष सरकार पर दस हजार जुर्माना लगाने के साथ नोटिस जारी किया गया है। रिजवान अकरम के क्लीनिक में दस्तावेज नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर सीएमओ दफ्तर तलब किया। एक अन्य क्लीनिक में भी खामियां मिली। इस दौरान तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में स्थित चार मेडिकल स्टोरों का भी औचक निरीक्षण किया जिनमें फार्मासिस्ट नहीं मिले। दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेज नहीं होने के साथ सीसीटीवी में खामियां मिली। इस पर टीम ने दो मेडिकल स्टोरों में दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी जबकि दो को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा गया है। वहीं राजपुरा में स्थित एक क्लीनिक सीईए अधिनियम के तहत नियमानुसार संचालित होता मिला। छापेमारी करने पहुंची टीम में सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रजत भट्ट, ड्रग इंस्पेक्ट मीनाक्षी बिष्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राघवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि अधिकारी ने उर्वरक और बीज की दुकानों का किया निरीक्षण
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश यादव ने गौलापार और चोरगलिया में उर्वरक और बीज दुकानों छापा मारकर नमूने एकत्र किए। इस दौरान दो कीटनाशक विक्रेताओं के बीज विक्रय पर चेतावनी दी। साथ ही एक सप्ताह में बीज लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा। उन्होंने प्रतिष्ठानों से यूरिया, डीएपी और एनपीके के दो-दो और पोटाश का एक नमूना लिया। वहीं मक्का, धान बीज का एक-एक, चरी, बाजरा और ढैंचा के बीज के दो-दो नमूने लिए। उन्होंने विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण और उचित दर पर उत्पाद बेचने के निर्देश दिए। संबंधित विक्रय वस्तु का मौके पर लाइसेंस रखने को भी कहा। बताया कि उर्वरकों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed