फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Driver Ate Poison after not get Driving Licence in nainital

लाइसेंस नहीं मिलने से परेशान ड्राइवर ने एआरटीओ ऑफिस में पिया जहर, हायर सेंटर रेफर

Tue, 19 Nov 2019 12:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Driver Ate Poison after not get Driving Licence in nainital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के नैनीताल में आठ माह से लाइसेंस के लिए परेशान नई बस्ती गुलरघट्टी निवासी जाहिद पुत्र शफीक ने सोमवार को एआरटीओ ऑफिस में जहर पी लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जीजा मो.असलम ने बताया कि जाहिद छोटा हाथी वाहन चलाता है। ओवरलोडिंग और लाइसेंस एक्सपायर होने पर आठ माह पहले सीपीयू कर्मियाें ने हल्दुआ चेकपोस्ट पर उसका चालान काटने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया और लाइसेंस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद जाहिद को लाइसेंस के बारे में न तो कोई जानकारी मिल पाई और न उसे लाइसेंस वापस मिला। लाइसेंस के बाबत जानकारी लेने के लिए जाहिद आठ माह से कभी सीओ ऑफिस तो कभी आरटओ ऑफिस के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को वह एआरटीओ ऑफिस पहुंचा और वहां पर उसने लाइसेंस के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसे कुछ पता नहीं चला। इससे क्षुब्ध होकर उसने एआरटीओ ऑफिस में ही जहर पी लिया।

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालत खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि चालक जाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है।

लाइसेंस के लिए परेशान जाहिद ने सोमवार को एआरटीओ ऑफिस में जहर पी लिया था। पुलिस को फोन करने के साथ ही उन्हाेंने जाहिद को अस्पताल भिजवाया। जाहिद का एआरटीओ ऑफिस में न तो लाइसेंस है और न कोई रिकॉर्ड ही है।
-विमल पांडेय, एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed