फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand weather News today Driver drowned in lion's drain due to mobile

Nainital: मोबाइल के चक्कर में नाले में बहा चालक, अंधेरे की वजह से साथी नहीं बचा पाया जान, 12 किमी दूर मिला शव

Wed, 09 Aug 2023 02:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलिया (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोरगलिया (नैनीताल) Updated Wed, 09 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

शेरनाला अचानक उफान पर आ गया। वाहन चालक त्रिलोक सिंह का मोबाइल छूट गया और वह उसे लेने के लिए उतर गए। पानी का बहाव तेज होने से असंतुलित होकर वह बह गए। अंधेरा होने के कारण साथी विनोद भी उन्हें नहीं बचा सका।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News today Driver drowned in lion's drain due to mobile
रामनगर के धनगढ़ी नाला उफान पर आया।  संवाद

विस्तार

चोरगलिया से हल्द्वानी जा रहा छोटा हाथी वाहन सोमवार देर रात पानी के तेज बहाव के चलते शेर नाले में फंस गया। चालक और उसका साथी वाहन से उतरकर किनारे आ गए। वाहन में छूटा मोबाइल लेन गया चालक नाले में बह गया। व्यक्ति का शव घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिला। नाले में पानी बढ़ने से वाहन भी कुछ मीटर आगे तक बहकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पहाड़ में हुई भारी बारिश से सोमवार देर रात करीब दो बजे शेरनाला अचानक उफान पर आ गया। हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर नाले के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच गौलापार त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी त्रिलोक सिंह (55) पुत्र. स्व. शिव सिंह ने अपना छोटा हाथी वाहन (टाटा एसीई) नाले में डाल दिया। इस दौरान वाहन नाले के बीच में बंद हो गया।
विज्ञापन


इस पर दोनों किसी तरह वाहन से उतरकर सुरक्षित स्थान पर आ गए। वाहन में चालक त्रिलोक सिंह का मोबाइल छूट गया और वह उसे लेने के लिए बीच सड़क में खड़े वाहन में लेने चले गए। पानी का बहाव तेज होने पर असंतुलित होने से चालक त्रिलोक सिंह बह गए। अंधेरा होने के कारण साथी विनोद भी उन्हें नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: सात लोगों की मौत, मलबे में समाई मेहनत की कमाई, आंखों के सामने उजड़ते घर, तस्वीरें


सूचना पर सुबह से ही सीओ लालकुआं संगीता और थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ चालक की तलाश में जुटी गई। दोपहर करीब दो बजे त्रिलोक सिंह का शव घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर रैखालखत्ता में पेड़ के पास अटका मिला। व्यक्ति अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का परिवार छोड़ गए। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed