{"_id":"6a10adff341fc9aa44055afb","slug":"drinking-water-pipeline-bursts-in-rajpura-5000-people-left-without-water-haldwani-news-c-337-1-hld1039-133217-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजपुरा में टूटी पेयजल लाइन, पांच हजार लोगों को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजपुरा में टूटी पेयजल लाइन, पांच हजार लोगों को नहीं मिला पानी
Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा में मुख्य पेयजल लाइन टूटने से बड़े आबादी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम जलापूर्ति बाधित हो गई। अनुमान के मुताबिक पांच हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। राजपुरा लाइन नंबर-एक में पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से की जा रही खोदाई में जल संस्थान की छह इंच व्यास वाली लाइन टूट गई। इससे सड़क नदी में तब्दील हो गई। लाइन दुरुस्त न किए जाने से घंटों पानी सड़क पर बहता रहा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, क्षतिग्रस्त लाइन को उन्हीं की ओर से जोड़ा जाना है।
टैंकरों से बांटा पानी
शहर में खराब पड़े ट्यूबवेल दुरुस्त कर लिए गए हैं लेकिन पेयजल संकट दूर नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी भगवानपुर तल्ला, दमुवाढूंगा, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया। एई रवींद्र कुमार ने बताया कि पेयजल संकट की शिकायत पर टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है।
नवाबी रोड बंद, लोग हुए परेशान
हल्द्वानी। पेयजल निगम की ओर से इन दिनों नवाबी रोड पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते शुक्रवार को कालाढूंगी रोड से मार्ग को बंद किया गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग बंद होने की जानकारी सांझा न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी। सीवरेज कार्य होने तक यातायात डायवर्ट रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 जून तक ही काम किया जाएगा ताकि मानसून से पहले सड़क बनाई जा सके।