{"_id":"68e42f39dd890a1a060fb8c4","slug":"drinking-water-crisis-in-khupi-village-villagers-stage-protest-nainital-news-c-238-1-shld1020-119103-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खूपी गांव में पेयजल संकट, धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खूपी गांव में पेयजल संकट, धरने पर बैठे ग्रामीण
Tue, 07 Oct 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। समीपवर्ती खूपी क्षेत्र में बीते दो वर्ष से पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र पानी की समस्या दूर करने की मांग की है।
बीते दाे वर्ष से खूपी गांव में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वह कई बार डीएम से लेकर कमिश्नर तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार की ओर से लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। इस पर सोमवार को भुमियाधार और खूपी के ग्रामीणों ने सड़क किनारे धरने पर बैठकर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्राम प्रधान मीनाक्षी टम्टा ने पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या को पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में पवन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज बिष्ट, बृजेश लाल, दीपक कुमार मौजूद रहे।