फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drains overflowed but conditions like waterlogging did not occur

Nainital News: नालियां उफान पर आई लेकिन नहीं बनी जलभराव जैसी स्थितियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drains overflowed but conditions like waterlogging did not occur
हल्द्वानी। बारिश के चलते सोमवार को शहर में कई नालियां उफान पर आ गई लेकिन जलभराव जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। जहां जहां नालियों में कूड़ा मिला, नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हटवाया। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने भी बारिश के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार सुबह से शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई थी। तिकोनिया में चोक होने से नाली ओवरफ्लो हो गई। सूचना पर नगर निगम की टीम ने नाली खुलवाकर पानी की निकासी कराई। नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल शाह व नगर निगम की अलग-अलग टीमों ने लोश्ज्ञानी, हीरानगर, तीनपानी, रकसिया नाला, तिकोनियां, छठ पूजा स्थल आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को जांचा। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed