फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drain water entered the houses, spent the night on the cot

Nainital News: घरों में घुसा नाले का पानी, चारपाई पर बैठकर गुजारी रात

Thu, 23 Mar 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drain water entered the houses, spent the night on the cot
हल्द्वानी। इंदिरा नगर में काबुल के बगीचे के बगल से बहने वाला नाला मंगलवार देर रात चोक हो गया और करीब 30 घर में गंदा पानी घुस गया। रात भर लोग जरूरी सामान बचाने में जुटे रहे। उन्होंने चारपाई पर बैठकर रात गुजारी। सुबह होने पर बाल्टियों से गंदा पानी घर से निकाला। निगम की टीम ने नाला खोला, तब राहत मिली।
विज्ञापन

नगर निगम की सफाई की दावों की पोल लगातार खुल रही है। साफ-सफाई न होने से नाले चोक हो रहे हैं। मंगलवार को उजाला नगर का नाला चोक हो गया था। इससे 50 घरों में गंदा पानी घुस गया था। देर रात काबुल के बगीचे का नाला चोक हो गया। इससे 30 घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

इधर, लोगों का आरोप है कि निगम के अधिकारियों को रात में ही फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह लोगों को सड़क पर चलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद शकील अंसारी ने कहा कि निगम नाले साफ नहीं करा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। घरों में गंदा पानी घुसा। इससे उनका सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed