फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Sati got the state's best education officer award

डॉ. सती को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा अधिकारी पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sati got the state's best education officer award
अपर निदेशक माध्यमिक डा. मुकुल सती को सम्मानित करते एडी दफ्तर के कर्मचारी - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना काल में उत्तराखंड में प्रतिकूल हालातों के बावजूद प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की ओर से छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ने की प्रशंसा की है। केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग और बगैर किसी खर्च के तकनीकी प्रयोग के लिए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल कुमार सती को उत्तराखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा अधिकारी पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने डॉ. सती को आनलाइन कार्यक्रम के जरिए प्रमाण पत्र भेजा है। उत्तराखंड से डॉ. सती अकेले अधिकारी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अरविंदो सोसायटी ने कोरोना काल में शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का चयन कर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय दिल्ली को सूची भेजी थी। जिसमें देश के 40 अधिकारी और 26 शिक्षकों के नाम शामिल थे। कोराना काल में छात्रों को दूरदर्शन के जरिये पढ़ाई के लिए डॉ. सती की पहल पर शिक्षा विभाग ने स्वयं ही सभी कार्यक्रम तैयार किए। साथ ही शिक्षकों ने ऑनलाइन एपीसोड तैयार कर छात्र/छात्राओं को अध्यापन कार्य करवाया है। इस उपलब्धि के लिए मंडलीय कार्यालय में डॉ. सती को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधि अधिकारी मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन बिष्ट, जगमोहन रौतेला, संगीता, अनूप साह, ललित उपाध्याय, आलोक जोशी, ललित चंद्र सती, मनोज चौधरी, दिनेश साह, निर्मला मेहरा, भावना, हेमंत चंदोला, हरीश बिष्ट, मनोज कुमार, सुनील मिश्रा, दुर्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, किशनानंद जोशी आदि मौजूद रहे। मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल रघुनाथ लाल आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने भी डॉ. सती को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed