{"_id":"61fc29cedabaef075e38d848","slug":"dr-sana-in-newyork-festival-nainital-news-hld452707343","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क फेस्टिवल की ग्रैंड ज्यूरी का हिस्सा बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयॉर्क फेस्टिवल की ग्रैंड ज्यूरी का हिस्सा बनी
विज्ञापन
डॉक्टर सना
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल निवासी डॉ. सना का चयन वर्ष 2023 के लिए न्यूयॉर्क फेस्टिवल की ग्रैंड ज्यूरी में हुआ है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक स्व. सय्यैद आबाद जाफरी की पुत्री डॉ. सना जाफरी ने जामिया मिलिया इस्लामिया कालेज से मास काम में एमए की शिक्षा प्राप्त करने के बाद पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. सना प्राइवेट एफएम विषय में शोध करने वाली पहली शोधार्थी रहीं। करियर की शुरूआत बिग एफएम से करने वाली डॉ. सना अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ाती रही हैं। वह इग्नू में परीक्षक भी रहीं। बड़े भाई सय्यैद काशिफ जाफरी ने बताया कि डॉ. सना वर्ष 2023 की न्यूयॉर्क फेस्टिवल की ग्रैंड ज्यूरी में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
इस ग्रैंड ज्यूरी में भारत के मीडिया संस्थानों के साथ दुनिया भर के मीडिया पत्रकार शामिल हैं। न्यूयॉर्क फेस्टिवल दुनिया के फिल्म, मीडिया, एडवरटाइजिंग, रेडियो जगत की सबसे बड़ी अवार्ड सेरेमनी है। वह वर्ष 2018 में ग्रैंड ज्यूरी का हिस्सा रहीं। काशिफ ने बताया कि सना को बचपन से ही मीडिया और शिक्षा के क्षेत्र में रुचि है।