फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Sachchidanand said, I adopted the victim's family

Nainital News: डाॅ. सच्चिदानंद बोले, पीड़ित परिवार को मैंने ले लिया गोद

Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sachchidanand said, I adopted the victim's family
चित्रगुप्तचार्य सच्चिदानंद महाराज समर्थकों के साथ नैनीताल पहुंचे। संवाद
नैनीताल। वृंदावन के चित्रगुप्त अखाड़ा से आए चित्रगुप्ताचार्य डाॅ. सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि नैनीताल में 12 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र की जनता के साथ ही संत समाज को भी झकझोर दिया है। संत समाज की ओर से वह अपने अनुयायियों के साथ यहां आए हैं। बच्ची को इंसाफ दिलाने के बाद ही वह यहां से जाएंगे।
विज्ञापन

यहां प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि आज से पीड़ित परिवार को उन्होंने गोद ले लिया है। दोनों बच्चियों के खानपान, रहन-सहन, शिक्षा समेत जिम्मेदारी अब उनकी है। जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी के घर को गिरा देना चाहिए। अन्यथा उसके घर की चाबी पीड़ित बिटिया को दे दी जानी चाहिए। आरोपी को सजा दिलाने के लिए संत समाज हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस बैरिकेडिंग पर उनके साथ धक्कामुक्की में खुद को लगी चोट दिखाते हुए बोले उत्तराखंड में संत समाज का ऐसा स्वागत हुआ है। उन्होंने ऐसे मामलों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी के त्वरित एक्शन की तारीफ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इससे सीख लेने की अपील की। प्रशासन के अधिकारियों के बारे में कहा, यदि वे अपना कार्य करते तो हमें यह नहीं कहना पड़ता कि हम आरोपी का घर तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed