{"_id":"577577434f1c1b797179addb","slug":"dr-manju-pandey-nazir-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की नजीर है डा मंजू पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की नजीर है डा मंजू पांडे
राजेश नेगी लालकुआं(नैनीताल)।
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
डा. मंजू पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ना पब्लिसिटी, ना किसी अवार्ड की चाहत। बस सेवाभाव से अपने चिकित्सकीय पेशे में आदर्श स्थापित करना इन तमाम खूबियों से जनपद अथवा राज्य में नही वरन पूरे देश में नजीर पेश की है सरकारी अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू पांडे ने। अपने 27 वर्ष के सेवाकाल में डॉ. पांडे 16 हजार से ज्यादा एनएसवी बिना चीरा बिना टांका पुरुष नसबंदी कर चुकी हैं। उनके अनुभव व काबिलियत को देखकर महकमे ने उन्हें सेवा विस्तार दिया है। राज्य व देश के लिए नजीर बनी डा मंजू पांडे द्वारा टारगेट से कहीं ज्यादा एनएसवी करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
डॉ. मंजू ने बताया कि वे पिछले 27 वर्षों से फैमिली प्लानिंग के अलावा एनएसवी पुरुष नसबंदी कर रही हैं। सालाना कम से कम 650 एनएसवी इस लिहाज से अब तक सालाना कम से कम 16 हजार से ज्यादा पुरुष नसबंदी कर चुकी हैं। मूलत: राजस्थान की डॉ. मंजू पांडे विवाह पश्चात अल्मोड़ा में आकर बसी। जहां सरकारी अस्पताल में सेवाएं देने के बाद नैनीताल, बेड़ीनाग के अलावा हिमाचल में भी सेवाएं दे चुकी हैं। वे पिछले 12 वर्षों से फैमिली प्लानिंग व एनएसवी की ट्रेनर का भी कार्य रही है। स्वास्थ्य महकमे ने 2013 में डॉ. मंजू की काबिलियत को देखते हुए सेवा विस्तारदिया है। वहीं पूरे राज्य में सर्वाधिक एनएसवी कराने पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।