फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar remembered on his birth anniversary

Nainital News: जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर

Mon, 15 Apr 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar remembered on his birth anniversary
नगर पालिका प्रागंण में डा भीमरावअंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते।
रामनगर/ भीमताल/बेतालघाट/कालाढूंगी/लालकुआं/नैनीताल/हल्दूचौड़। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर पालिका प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान पर गोष्ठी हुई। ज्योतिबाफुले सांयकालीन स्कूल पूछड़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को याद किया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, अंकित पांडे, जगदीश चंद्र, हरीश शर्मा, हरेंद्र बिरोड़िया, विनोद पांडे, कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे। इधर, बेतालघाट के डेरी और आमबाड़ी में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कालाढूंगी में डॉ.आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पांडे ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, आंबेडकर एकता मिशन ने विशाल रैली निकाली। आंबेडकर पार्क में आंबेडकर जन सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा साहब डाॅ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। नैनीताल में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या सहित पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण व संजय मार संजू रहे। दोपहर में ठंडी सड़क स्थित शिल्पकार भवन में विचार गोष्ठी हुई। ज्योलिकोट स्थित रामलीला मैदान में डॉ.आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं हल्दूचौड़ में भी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती ग्राम सभा हरिपुर तुलाराम में मनाई गई। मौके पर ग्राम प्रधान रामलाल, गोपाल अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed