{"_id":"697fc3d3f1b5902c5604d3ee","slug":"doubts-remain-over-the-suggestion-to-hold-a-joint-competition-in-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1003-122329-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने के सुझाव पर बना हुआ है संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने के सुझाव पर बना हुआ है संशय
Mon, 02 Feb 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। खेल विभाग और नगर पालिका के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए रार बनी हुई है। पालिका, डीएसए और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के लिए की गई बैठक में सकारात्मक निर्णय नहीं निकल सका है।
ऐसे में खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। खेल विभाग बीते वर्ष से शासन स्तर से 30 वर्ष के लिए खेल मैदान को लीज पर देने का दावा करता है। हालांकि नगर पालिका बोर्ड इस अनुबंध को नहीं मानती है। बीती 27 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दोनों ने इसका खुलकर विरोध किया है। इसके बाद यहां दोनों विभागों की ओर से आयोजित प्रतियोगिता नहीं हो पा रही है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व सभासदों ने यहां तैनात पुलिस बल को देख विरोध किया।
एसडीएम नवाजिश खलीक की मौजूदगी में हुई बैठक में पालिका को संयुक्त रूप से प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव दिया गया लेकिन इसमें भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकल पाया है। संवाद