फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Double Chain Snaching in Kichcha

एक ही दिन में किच्छा में दो बुजुर्गों की लुटेरों ने चेन खीची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Double Chain Snaching in Kichcha
किच्छा मेन बाजार में बुजुर्ग महिला की चेन खीचता बदमाश सीसीटीवी फोटो - फोटो : KITCHHA
किच्छा। सुबह की सैर पर निकलीं दो बुजुर्ग महिलाओं के गले से पल्सर बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट ले गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली और झपटमार फरार हो गए। दोनों घटनाएं 45 मिनट के अंतराल में अंजाम दी गई। एक घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बदमाशों की तलाश की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पंजाबी मोहल्ला निवासी कमलेश अरोरा पत्नी श्याम सुंदर अरोरा रोज की तरह बुधवार को अपने घर से सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलीं। कमलेश ने बताया कि सुबह पौने छह बजे जब वह मुख्य बाजार स्थित गुप्ता मार्केट के पास पहुंचीं तो बाइक सवार दो युवक आये और झपट्टा मारकर उनके गले से दो तोले की चेन खींच ले गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन सुबह का समय होने के कारण आसपास किसी के ना होने से कोई मदद नहीं मिल सकी। कमलेश अरोरा के पुत्र चंद्र ने बताया कि लूट की यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चंद्र ने बताया कि जब वे अपनी मां के साथ लूट की घटना की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने जिले में मुख्यमंत्री होने पर सारी पुलिस सीएम ड्यूटी पर जाने की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

इधर, इस घटना से 45 मिनट बाद ही बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनैहरी निवासी भतीरी देवी की चेन खींच ली। नीरज ने बताया कि उसकी दादी भतीरी देवी, दादा ओम प्रकाश के साथ बुधवार सुबह सैर पर निकलीं। जब वे सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दादी की चेन खींच ली। बदमाश चेन खींचने के बाद नगर की ओर फरार हो गये। बदमाशों के भागने के बाद बुजुर्ग दंपती शोर मचाते रह गये। नीरज ने बताया कि घटना के बाद उनके दादा की तबियत खराब हो गई जिसके कारण वे तत्काल कोतवाली में शिकायत नहीं कर पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा नही हुआ तो व्यापार मंडल चलाएगा आंदोलन
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने एक ही दिन में चेन लूट की दो वारदातों की निंदा करते हुए पुलिस पर सवालिया निशान लगाये हैं। अरोड़ा ने बताया कि नगर में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। यह लोगों की आजादी पर सीधा हमला है। कहा कि नगर में बुजुर्ग लोग सुरक्षित नही हैं। पुलिस की गश्त व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं किया गया तो व्यापार मंडल आंदोलन छेड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed