फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Door-to-door survey intensifies in Jyolikot

नैनीताल: ज्योलीकोट में घर-घर सर्वे तेज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; 90 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल

Wed, 09 Sep 2026 10:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 10:49 PM IST
सार

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार निगरानी और नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Door-to-door survey intensifies in Jyolikot
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट की पानी की टंकी की जांच करते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार निगरानी और नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों से घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार को 94 घरों का सर्वे कर 113 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां वितरित की गईं। 90 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए जबकि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में 3,900 क्लोरीन टैबलेट बांटी गईं।

विज्ञापन

रोकथाम के तहत गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलिकोट, भल्यूटी और चोपड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए जहां जांच के साथ दवाएं और परामर्श दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 98 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से सात को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी ज्योलीकोट को सुदृढ़ कर रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 10 सितंबर को सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के फिजिशियन डॉ. हर्षित जोशी और गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली पांडे ओपीडी सेवाएं देंगे। विभाग ने लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। गंभीर मरीजों को बेस अस्पताल हल्द्वानी, बीडी पांडे नैनीताल और सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया जाएगा। निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत उपचार में भी सहयोग दिया जाएगा।

पीएचसी की पानी की टंकी में मिली गंदगी, 22 सैंपल लिए
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जल संस्थान ने पेयजल व्यवस्था को लेकर अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट की पांच हजार लीटर क्षमता वाली टंकी बिना ढक्कन के मिली। टंकी के भीतर बड़े पैमाने पर गंदगी भी पाई गई। वहीं फादर हाउस के पास जल संस्थान की टंकी में भी गंदगी, घास-फूस और पेड़ों की जड़ें मिलीं। इसके बाद दोनों टंकियों से पेयजल आपूर्ति रोककर उनकी सफाई के निर्देश दिए गए।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना के निर्देशन में चले अभियान के दौरान घरों, जल स्रोतों और टंकियों से 22 पानी के नमूने एकत्र किए गए। तीन टैंकरों के माध्यम से 134 परिवारों को पेयजल वितरित किया गया। टंकियों की सफाई भी कराई गई। हालांकि, ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट बरकरार है।

ज्योलीकोट के कई इलाकों में पिछले 15 दिन से और बेलूवाखान के क्षेत्रों में 17 दिन से पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। मोटर मार्ग के किनारे रहने वाले परिवारों को टैंकरों से पानी मिल रहा है, लेकिन सड़क से अधिक दूरी पर बसे लोगों को पानी पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अभियान में अधिशासी अभियंता अनीश पिल्लई, सहायक अभियंता मोहन सिंह रावत, अवर अभियंता रविंद्र पाठक, चेतन कुमार, अनिल परिहार समेत अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टंकी में पानी की आपूर्ति सीधे गधेरे से की जा रही थी। पेयजल आपूर्ति की लाइन स्वास्थ्य विभाग की अपनी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed