फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Door-to-door garbage collection work derailed in Nainital

Nainital News: नैनीताल में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य पटरी से उतरा

Mon, 06 Oct 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection work derailed in Nainital
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। करीब दो दशक पूर्व कूड़ा सेग्रीगेशन एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की पहल में नैनीताल पालिका सफल नहीं हो पाई है। वर्तमान में किसी भी वार्ड में नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य नहीं हो पा रहा है। सभासदों ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन



वर्ष 2006-07 में तत्कालीन आयुक्त एस. राजू के प्रयासों से पालिका में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ। इसके बाद एटूजेड समेत लगभग आधा दर्जन निजी संस्थाओं ने घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया। वर्तमान में कानपुर की दीक्षांक संस्था की ओर से घर-घर कूड़ा उठान समेत निस्तारण किया जा रहा है। पालिका सभासद काजल का कहना है कि उनके वार्ड में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। नारायण नगर सभासद ने कहा कि कूड़ा वाहन को उनके वार्ड में आ रहा है लेकिन पॉलीटेक्निक आदि क्षेत्र में कर्मी डोर टू डोर नहीं आ रहे हैं। अधिकतर सभासदों ने डोर टू डोर कूड़ा उठान में दिक्कत पर हामी भरी है। संस्था कर्मी रोहित का कहना है कि नवरात्र के दौरान कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने के चलते व्यवस्थाएं बिगड़ी हैं, जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा। सीएसआई सुनित कुमार का कहना है कि बीते दिवस इसी मामले में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। संस्था को दीपावली पर्व तक सुधार करने अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed