{"_id":"56f6ed9f4f1c1b4d31f14df4","slug":"doon-confidant-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वासपात्र दून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासपात्र दून रवाना
ब्यूरा/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। उत्तराखंड का सियासी खेल रोज एक नया मोड़ ले रहा है। बहुमत साबित करने से ठीक दो दिन पहले सीएम के स्टिंग की सीडी सामने लाकर बागियों ने सरकार के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। स्टिंग की सीडी सामने आने के बाद पूरे दिन कालखंड में ठहरे विधायक और मंत्री टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
फार्म हाउस के कॉमन हाल में पूरे दिन सियासत के इन खिलाड़ियों ने वस्तुस्थिति पर चर्चा की। इसके बाद कुछ विधायक सीएम के राजनीतिक कॅरिअर की इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ‘सहारा’ देने के लिए दून रवाना हो गए।
विज्ञापन
कालखंड में मोबाइल काम नहीं करता है, लेकिन फार्म हाउस से कुछ दूरी पर जाकर विश्वासपात्र विधायकों ने सीएम को फोन का वस्तुस्थिति के बारे में बताया। इसके तुरंत बाद ही सीएम के विश्वासपात्र कुछ मंत्री और विधायक तुरंत आनन-फानन में दो-तीन गाड़ियों से देहरादून रवाना हो गए। शेष विधायक और मंत्री रविवार को देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पास कई बार उतरे हेलीकॉप्टर की पार्क प्रशासन ने जांच बैठा दी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में ज्यादा नीचे उड़ान भरने पर पाबंदी है, इसकी आवाज से जंगल में जानवरों में भगदड़ मच जाती है।
ऐसे में वहां कई बार हेलीकॉप्टर का उतरना सरकार के लिए एक नया सिर दर्द बन गया है। एनटीसीए को उत्तराखंड के पर्यावरण एवं वन समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल बलूनी ने इसकी शिकायत दर्ज कर सरकार को नये पचड़े में डाल दिया है।
इस संबंध में पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने कहा कि यह क्षेत्र कालागढ़ डिवीजन में आता है। डीएफओ कोको रोजे को पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराने को कहा गया है। साथ ही पूरा विवरण मांगा है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए मंथन किया जा रहा है।