{"_id":"66ef6c8c91b8fa194205f0d6","slug":"dont-be-disappointed-even-if-you-fail-give-100-effort-bahuguna-haldwani-news-c-337-1-shld1034-114665-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"असफल होने पर भी ना हो निराश, शत-प्रतिशत करें प्रयास: बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असफल होने पर भी ना हो निराश, शत-प्रतिशत करें प्रयास: बहुगुणा
Sun, 22 Sep 2024 06:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं छात्रसंघ समारोह उड़ान धूमधाम से संपन्न हुआ। छात्राओं ने गणेश स्तुति, कुमाऊंनी, गढ़वाली, हरियाणवी, गुजराती समेत विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अपना शत-प्रतिशत प्रयास करने का आह्वान किया। असफल होने की स्थिति में निराश न होने की सलाह दी। बहुगुणा ने उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की अपील की। छात्रसंघ सचिव निकिता जोशी ने छात्रसंघ की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. श्वेता बिश्नोई ने किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक सुमित हृदयेश, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्रो. आरएस भाकुनी, प्राचार्य एके श्रीवास्तव आरएसएस प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट आदि रहे।
छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री से की मांग
छात्रसंघ अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष छात्राओं की विभिन्न मांगें रखी। महाविद्यालय में बहुमंजिला भवन, पुस्तकालय, वाचनालय, कक्षा-कक्ष, हाईटेक शौचालय, छात्रसंघ और कक्ष निर्माण की मांग की। बीएससी कंप्यूटर साइंस समेत स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न विषयों में कक्षाएं संचालित करने, स्नातकोत्तर विभागों में अतिरिक्त पद सृजन करने आदि मांगें उठाईं। महिला महाविद्यालय को क्लस्टर में शामिल करने के बजाय महिलाओं के लिए ही संचालित करने की वकालत की।