फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doli taken 15 km away for treatment

इलाज के लिए 15 किमी दूर बैठाकर ले गए डोली में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Doli taken 15 km away for treatment
कुकना ग्रामसभा में वायरल बुखार से पीड़ित युवक को डोली के सहारे अस्पताल ले जाते ग्रामीण। अमर उजाल? - फोटो : BHIMTAL
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड के कुकना गांव के ग्रामीणों को इन दिनों वायरल बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रकाश चम्याल(25) को तेज बुखार होने के चलते ग्रामीण उसे डोली में बैठाकर 15 किमी पैदल लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। यहां से परिजनों ने मेडिकल स्टोर से पीसीएम लेकर प्रकाश को 150 किमी दूर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मदन नौलिया ने बताया कि प्रकाश चम्याल के साथ ही ग्रामसभा कुकना में गणेश सिंह, ललित मोहन, कमला देवी, भावना जोशी, चंपा देवी, सुरेश चंद्र, किशोर सिंह, राम सिंह, तारी देवी, मंजू देवी, खष्टी देवी, कृष्ण चंद्र, दीवान सिंह, खड़क सिंह, सविता और नरेश आदि भी वायरल बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सरकार से क्षेत्र में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से युक्त पीएचसी की मांग कर चुके है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

ओखलकांडा विकासखंड का एकमात्र पीएचसी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में है। मरीज को डोली में ले जाने वालों में ग्रामीण हरीश सिंह नेगी, ध्यान चम्याल, लक्ष्मण देउपा, भगवान देउपा, माधवानंद, कुंदन सिंह नेगी, आन सिंह देउपा, नारायण सिंह, उमेश नेगी, तारा सिंह, केशर सिंह नौलिया, पूरन सिंह, प्रमोद देउपा, दीवान चम्याल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed